कुशीनगर, मार्च 11 -- कुशीनगर। सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर पद के लिए ब्लॉक स्तर पर भर्तियों को लेकर समय निर्धारित किया गया है। कंपनी के भर्ती अधिकारी करुणाकर त्रिपाठी ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर एसआईएस इंडिया लिमटेड के संयुक्त तत्वाधान में बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के लिये सुरक्षा सैनिक व सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के कैंप 12 से 29 मार्च तक विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों परआयोजितहोंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.