पटना, जनवरी 9 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए गंगा किनारे के पार्क को विकसित करें। मुख्यमंत्री शुक्रवार को जेपी गंगापथ पर कराए जा रहे लैंड स्केपिंग, पौधरोपण एवं सौंदर्गीकरण कार्य का निरीक्षण करने के क्रम में अधिकारियों से रूबरू थे। इस दौरान उन्होंने विकसित किए जा रहे पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने विकसित किए जा रहे पार्क के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह पार्क गंगा नदी के किनारे स्थित है, इसलिए लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे विकसित कराएं। यहां काफी अच्छा काम हो रहा है। जेपी गंगा पथ पर पार्क विकसित होने से हरियाली बढ़ेगी साथ ही यहां आने वाले लोग अपने परिवार के साथ कुछ समय व्...