मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। जिले की विधि व्यवस्था, सुरक्षा और कानून के राज को कायम रखने को लेकर नगर विधायक रंजन कुमार, कांटी विधायक ई.अजीत कुमार, बोचहां विधायक बेबी कुमारी व सकरा विधायक आदित्य कुमार ने संयुक्त रूप से मंगलवार को एसएसपी कांतेश मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान चारों विधायकों ने वर्षों से लंबित मामलों में उदासीनता बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी की। विधायक रंजन कुमार ने कहा कि 'हम आम जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और पुलिस से भी उम्मीद करते हैं कि वे अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाए।' कहा कि मुजफ्फरपुर में सुरक्षा व्यवस्था और आम जनता में कानून के इकबाल को कायम रखने के लिए पुलिस को और बेहतर करने की जरूरत है। कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने कहा कि 'हम पुलिस विभाग के साथ मिलकर मुजफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.