जामताड़ा, जनवरी 25 -- सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई प्रतिमा का विसर्जन करमाटांड़, प्रतिनिधि।करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र में मां शारदे सरस्वती का नम आंखों से विदाई दिया गया। पुलिस प्रशासन कड़ी निगरानी के साथ माता का प्रतिमा का विसर्जन किया गया। सभी पूजा पंडालों में पुलिस बल मजिस्ट्रेट के साथ तैनात रहे। इसी दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लगोरी, अंचल अधिकारी चोनाराम हेंब्रम ,थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी, विकास कुमार तिवारी द्वारा सभी पूजा पंडालों में हो रहे माता की प्रतिमा का विसर्जन को लेकर निरीक्षण करते दिखे ।शांतिपूर्ण तरीके से माता का विसर्जन संपन्न हुआ। वहीं शनिवार संध्या को हेट करमाटांड़ के विद्यासागर युवा समिति क्लब द्वारा सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर भक्ति जागरण , कोलकाता से आए हुए आकर्षक झांकी, भजन संध्या का कार्यक्रम का आयोजन ...