सोनभद्र, जनवरी 10 -- अनपरा,संवाददाता। हिंडालको रेनुसागर में अन्तर्विभागीय स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत शनिवार को टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि हेड एचआर आशीष कुमार पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस करा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता का प्रारम्भिक मैच सुरक्षा विभाग एवं सिविल विभाग के मध्य हुआ। टॉस जीतकर सुरक्षा विभाग ने प्राथमिक पाठशाला छोर से प्रारम्भ किया। सुरक्षा विभाग ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सिविल विभाग को 2-0 से शिकस्त दे प्रतियोगिता जीत ली। इस अवसर पर सुधाकर अन्नामलाई, आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह,कर्नल सुरेश नारायण,बृजेश बर्मा सहित भारी मेंअधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।संचालन रोहित सक्सेना ने किया। रेफरी की भूमिका बीएल पाठक एवं ए के राय ने निभाई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.