बोकारो, जनवरी 6 -- बोकारो इस्पात संयंत्र की ओर से सहभागिता एवं सामूहिक प्रयास की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बोकारो इस्पात संयंत्र में यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ एक संवाद बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक बोकारो निवास स्थित सम्मेलन कक्ष में बोकारो डीआई प्रिय रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण ने सभी का स्वागत किया तथा बैठक की रुपरेखा प्रस्तुत की। इसके बाद अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने अपने संबोधन में बोकारो इस्पात संयंत्र के उत्पादन, उत्पादकता एवं सुरक्षा के क्षेत्रों में सार्थक सहयोग के लिए अपील की। यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रबंधन के साथ सकारात्मक एवं रचनात्मक विचार-विमर्श करते हुए सहभागिता और सहयोग के माध्यम से उत्पादन, उत्पादकता एवं सुरक्षा के क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.