नई दिल्ली, जून 9 -- उम्मेद सागर कैचमेंट क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब 'वंदे गंगा' जल संरक्षण अभियान के तहत अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम पर उपद्रवियों ने अचानक पथराव कर दिया। पुलिस के पास पूरा लवाजमा था, लेकिन जैसे ही पथराव शुरू हुआ, हालात बेकाबू हो गए। पुलिस के जवान मौके से भाग खड़े हुए, वहीं एक महिला पुलिसकर्मी भीड़ के बीच फंस गई। हैरानी की बात यह रही कि साथी पुलिसकर्मी उसे छोड़कर भाग गए और अफसरों की आवाजों के बावजूद कोई लौटकर नहीं आया। इस कार्रवाई के तहत प्रशासन ने कुल 67 अवैध अतिक्रमणों को हटाने का प्लान तैयार किया था। जेसीबी मशीनों के साथ नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची थी। शुरू में कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से चल रही थी और करीब 10 अतिक्रमणों को हटाया भी जा चुका था, लेकिन तभी अचानक उपद्रवियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.