संभल, जनवरी 8 -- व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को कोट पूर्वी स्थित संजय गुप्ता पोली के कार्यस्थल पर आयोजित की गई। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं को चर्चा की। साथ ही संगठन का विस्तार किया गया। बैठक में मुख्यअतिथि के रूप में भुवनेश वार्ष्णेय रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता पोली ने कहा कि व्यापारी एकता सर्वोपरि है। व्यापारियों को एकजुट रहना होगा। सभी व्यापारी चाहें वह किसी भी वर्ग का हो। सबका उद्देश्य एक समान होता है। छोटा या बड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि जीएसटी व अन्य प्रकार के लाइसेंस शासन व प्रशासन द्वारा किए जाने वाले निर्णय से सभी व्यापारी प्रभावित होते हैं। उसमें किसी विशेष व्यापार मंडल या संगठन का ध्यान रखकर नहीं किया जाता है। सभी संगठन एक समान प्रभावित होते हैं। उन्होंने व्यापारियों से अपील की एकजुट हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.