अल्मोड़ा, नवम्बर 12 -- रानीखेत, संवाददाता। गनियाद्योली स्थित एसएसबी सीमांत मुख्यालय में बुधवार को जाली भारतीय मुद्रा विषय पर कार्यशाला हुई। सुरक्षा फीचर्स के माध्यम से असली और नकली नोटों की पहचान बताई गई। एसबीआई ताड़ीखेत के उप प्रबंधक नितिन जोशी ने नोटों की पहचान कर धोखाधड़ी से बचने पर जोर दिया। प्रतिभागियों को नोटों के तमाम सुरक्षा फीचर्स की जानकारी दी गई। मैग्निफाइंग ग्लास की सहायता से नोटों के सूक्ष्म सुरक्षा फीचर्स भी दिखाए गए। अल्ट्रा वायलेट लैंप की भी इस कार्य में मदद ली गई। अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र और या आम नागरिक सभी को नकली नोटों के प्रति सावधान करना जरूरी है। नकली मुद्रा के प्रचार प्रसार से तमाम तरह के दुष्प्रभाव होते हैं। जागरूकता से ही लोगों को सतर्क किया जा सकता है। उप महानिरीक्षक परीक्षित बेहेरा ने सीमावर्ती क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.