अलीगढ़, फरवरी 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा के सूरजकुंड मेले में हुए दर्दनाक झूले हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर के बाद, जिले में चल रही नुमाइश में लगे सभी झूलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रविवार को बड़ा कदम उठाया गया। प्रशासन के निर्देश पर, एक तकनीकी टीम द्वारा नुमाइश स्थल पर लगे तमाम झूलों की गहन जांच की गई। सूरजकुंड मेले में हुए हादसे ने स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ा दी थीं, जिसके मद्देनजर नुमाइश प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई का फैसला किया। रविवार को एक विशेष तकनीकी टीम ने सभी छोटे-बड़े झूलों के मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। -अब हर दिन देनी होगी रिपोर्ट प्रशासन ने अब झूला संचाल...