नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सीट को लेकर वैश्विक राजनीति में काफी चहल-पहल मची रहती है। भारत समेत कई देश इस समिति के विस्तार को लेकर अपनी इच्छा जता चुके हैं। अब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा समिति में सुधार के लिए बातचीत करने वाली समिति, अंतर सरकार वार्ता (IGN) के अध्यक्ष ने अब स्थाई सदस्यता के लिए सबसे प्रबल दावेदार देशों के नाम सामने रखते हुए कहा कि अगर सुरक्षा परिषद के विस्तार का निर्णय लिया जाता है तो निश्चित तौर पर भारत इसका प्रमुख दावेदार होगा। संयुक्त राष्ट्र में कुवैत के स्थायी प्रतिनिधि और आईजीएन के अध्यक्ष तारिक अलबनई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जाहिर तौर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अगर सुधार किया जाता है तो उसका उद्देश्य यह होना चाहिए कि वह सभी देशों और क्षेत्रों का सही प्रतिनिधित्व करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.