भागलपुर, अप्रैल 3 -- भागलपुर। सुरक्षा को देखते हुए तीन पहिया वाहनों पर रोक लगाई गई है। अब ये वाहन स्कूली बच्चों के परिवहन में नहीं चलेंगे। एक अप्रैल से शुरू हुए नए नियम के दूसरे दिन भी अभिभावकों परेशान दिखे। लेकिन लगातार दूसरे दिन पापा-मम्मी को देख बच्चे खुश दिखे। हालांकि परिवहन अधिकारियों का कहना है कि स्कूली बसों की जांच शुरू कराई जाएगी। स्कूली बसों में संरक्षा को लेकर कई निर्देश है। मसलन, फर्स्ट एड किट, फायर एक्सटींगिशर, बैग रखने की पर्याप्त जगह होनी चाहिए। इसी के साथ परमिट व फिटनेस पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। परिवहन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थाने स्तर से तीन पहिया वाहनों की निगरानी रखी जानी है। बताया कि परिवहन विभाग के अधिकारी हर जगह नजर नहीं रख सकते हैं। इस समय बीएमएस सिपाही भी ट्रेनिंग में गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.