गोड्डा, फरवरी 11 -- ललमटिया प्रतिनिधि। ईसीएल की राजमहल परियोजना के ओसीपी कार्यालय के सभागार मे मंगलवार को दुर्घटना के रोकथाम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में डीजीएमएस धनबाद के डीएमएस सुरेश पडेडा मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यशाला मे मुख्य अतिथि डीजीएमएस सुरेश पडेडा ने कहा कि खनन कार्य देश के लिए आवश्यक होता है लेकिन खनन कार्य करने में सावधानी बरतनी चाहिए। सुरक्षा के सभी नियम को कठोरता से पालन करने से दुर्घटना की संभावना कम रहती है। राजमहल परियोजना ललमटिया कोयला खदान उत्पादन में एक प्रतिष्ठित कोयला खनन क्षेत्र के रूप में जाना जाता है अन्य खदान क्षेत्र के लोग राजमहल परियोजना के तरफ देखते है। इस दौरान परियोजना के महाप्रबंधक परिचालन सतीश मुरारी ने कहा कि जीरो दुर्घटना का लक्ष्य बनाकर कार्य करने से दुर्घटना की संभावना...