जौनपुर, अक्टूबर 8 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति और नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत बुधवार को गोमती पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस उपनिरीक्षक बब्बन सिंह ने कहा कि सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अनावश्यक जानकारी साझा न करें और अनजान लोगों से सतर्क रहें। घर और स्कूल में किसी प्रकार की घटना होने पर बिना संकोच के अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करें। विपरीत परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए, बल्कि साहस और विवेक के साथ उसका सामना करना चाहिए। स्कूल कोऑर्डिनेटर अन्नपूर्णा सिंह ने कहा कि आत्मरक्षा हर लड़की के जीवन का अहम हिस्सा होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पुलिसकर्मियों से अपने अधिकारों को लेकर कई सवाल पूछे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.