मुंगेर, दिसम्बर 29 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर रविवार को सुरक्षा की दृष्टि से आदर्श थाना जमालपुर की पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, तथा एक दर्जन वाहन चालकों से हजारों रूपये जुर्माना वसूला। इससे सुबह से शाम तक जमालपुर मुंगेर पथ, जुबलीवेल चौक और दौलतपुर चौक पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा। कई मनचले चालकों ने गलियारों का रास्ता अपनाया। इधर, थाना के एसआई सत्तो पासवान के नेतृत्व में पुलिस बल ने ट्रीपल चालक को पकड़ा, और जुर्माना वसूला। वहीं दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की गहनता से जांच की गयी। इसके अलावा सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात एवं हेलमेट की जांच कर नियमों की उल्लंघन करने वालों को सख्त हिदायत दी गई। इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने कहा कि जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.