हाथरस, दिसम्बर 23 -- हाथरस। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में ऑपरेशन जागृति फेज-5 अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाह द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के श्री उमेशचन्द कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रमनपुर में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बालिकाओं, आमजन को ऑपरेशन जागृति के उद्देश्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान का जन-जन तक प्रचार प्रसार करने की अपील की गई। प्रधानाचार्य सौरभ जैन, डायट प्राचार्या निशा अस्थाना, प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राघव थाना कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक सुनीता मिश्रा महिला शिकायत प्रकोष्ठ आदि कर्मचारी व कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा। एएसपी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि जागरूकता ही अपराधों की ...