रामपुर, अक्टूबर 9 -- सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रामपुर दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस की ओर से एक दिन पहले ही ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस ने यातायात के अलावा अन्य थानों से भी पुलिस बल को तैनात किया था। शहजादनगर जीरो पाइंट और कोसी जीरो पाइंट पर भी बैरियर लगाकार पुलिस बल को तैनात किया गया। यहां पुलिस बल ने आने-जाने वाले वाहनों को चेक किया। उधर,अखिलेश यादव के जौहर यूनिवर्सिटी से आजम खां के घर तक पुलिस को पहरा रहा। आजम खां के घर के पास बने घरों की छतों पर पुलिस बल को तैनात किया गया था। यहां पुलिस कर्मियों द्वारा लगातार वीडियो बनाई जा रही थी। एकता तिराहा पर पटवाई थाना प्रभारी पुष्कर सिंह को तैनात किया गया था। इसके अलावा शहर महात्मा गांधी स्टेडियम से आगे जेल रोड़ पर जाने वाले मार्ग पर शहर कोतवाल ओंमकार सिंह को तैना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.