कौशाम्बी, सितम्बर 23 -- विकास खंड कौशाम्बी के कोसम इनाम गांव स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को मिशन शक्ति-5 अन्तर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष कौशाम्बी कृष्ण कुमार यादव और पुलिस टीम ने किया। महिला कास्टेबल पूनम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीकों, समाज में अपने अधिकारों और साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार यादव ने यह भी बताया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान महिलाओ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इससे उनमें न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना भी मजबूत हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.