बिहारशरीफ, नवम्बर 14 -- सुरक्षित किले में तब्दील रहा नालंदा कॉलेज आसपास के इलाकों में रहा नो इंट्री बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बल के जवान रहें तैनात बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मतगणना के दौरान शुक्रवार को नालंदा कॉलेज सुरक्षित किले में तब्दील रहा। आसपास के इलाकों को नो इंट्री जोन घोषित किया गया था। नालंदा कॉलेज के चारों तरफ काफी संख्या में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था। नालंदा कॉलेज की सुरक्षा ऐसी थी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता था। इसके अलावा पुलिस ने पूरे शहर की नाकाबंदी कर दी थी। शहर के सभी मोहल्ले, सड़कों, मोड़ों पर पुलिस के जवान तैनात रहें। शहर के चारों ओर वाहनों को रोकने के लिए ड्रॉप गेट बनाये गये थे। इस वजह से शहर में बड़े वाहन नहीं के बराबर चले। राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के भी इक्का-दुक्का वाहन ही चलते देखे गये। गेट...