बोकारो, जनवरी 14 -- दामोदा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल बरोरा प्रक्षेत्र अंतर्गत दामोदा कोलियरी कार्यालय परिसर में मंगलवार को खान सुरक्षा महानिदेशालय मध्य जोन धनबाद के तत्वाधान में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। शुरूआत सुरक्षा संबंधित गठित टीम के वरीय अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ ही ध्वजारोहण कर की गई। यह पखवाड़ा 12 से 26 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान कोलियरी में उत्पादन, सुरक्षा और उत्पादकता कि महत्ता पर प्रकाश डाला गया। जनवरी, फरवरी और मार्च का महीना कोयला उत्पादन का समय होता है जिसमें सुरक्षा को विशेष महत्व देना अनिवार्य है। मुख्य अतिथि मो इलियास अंसारी ने कहा कि कोयला उत्पादन के क्षेत्र में सुरक्षा सिर्फ कार्य स्थल के लिए ही नहीं बल्कि जीवन के हर पहलू में ध्यान देने की जरूरत है। कार्य स्थल पर सुरक्षा के माप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.