गया, जनवरी 21 -- गया जंक्शन के एक नंबर रेल गुमटी के पास अनाधिकृत रूप से रेल ट्रैक होकर आने-जाने वाले रास्ते को रोकने के लिए रेलवे द्वारा बड़ा दीवार बनायी जाएगी। सुरक्षा को लेकर रेल प्रशासन घेराबंदी करेगी। इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। गया जंक्शन के पास वर्षों पूर्व से संचालित एक नंबर रेल गुमटी से होकर एक दशक से आवाजाही को बंद कर दिया गया है। बावजूद खुले स्थान से होकर डेल्हा, खरखरा, हिंदले कॉलोनी, मर्शलिंग यार्ड रेल कॉलोनी आदि स्थानों को आने-जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग रेल ट्रैक से होकर अनाधिकृत रास्ते का उपयोग कर रहे हैं। रेल ट्रैक से होकर आवाजाही करने के दौरान ट्रेन हादसा होने की आशंका बढ़ी रहती है। साथ ही ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन में व्यवधान हो रहा है। ऐसी स्थिति को लेकर रेल फाटक के पास मुख्य सड़क क्षेत्र से बगल में लंबी और ऊंचे दीवार...