लातेहार, अप्रैल 20 -- लातेहार, प्रतिनिधि। पुलिस को निशाना बनाने के लिए लगाए गए 5 किलोग्राम का सिलिंडर बम को शनिवार को सीआरपीएफ की टीम ने डिफ्यूज किया है। एसपी कुमार गौरव कुमार गौरव ने बताया कि शनिवार की सुबह सीआरपीएफ और पुलिस बल की एक टीम गारू थाना क्षेत्र के साल्वे जंगल में सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान उसे एक छोटा सिलिंडर बम डिटेक्ट किया, जिसके बाद सीआरपीएफ के बीडीडीएस टीम पहुंची और सावधानिपूर्वक बम को डिफ्यूज कर दिया । एसपी ने कहा कि बम पुराना है लगता है पहले लगाया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्र में लगातार अभियान चला रही है। वहीं मौके पर सीआरपीएफ के कमाण्डेंट याद राम बुनकर,पितवास पांडा द्वितीय कमान अधिकारी समेत कई जवान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.