हाजीपुर, जुलाई 2 -- हाजीपुर। सं.सू. पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह की ओर से 01 जुलाई 2025 को मुख्यालय हाजीपुर में विभागाध्यक्षों और अन्य अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान पांचों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे। बैठक में संरक्षा, सुरक्षा, ट्रेनों के समय पालन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई महाप्रबंधक ने समपार फाटकों पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए मंडल रेल प्रबंधक एवं मुख्य सुरक्षा आयुक्त को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उठाये गये बिंदुओं पर भी गहन चर्चा की गयी । बैठक के दौरान मानसून के दौरान उठाये जाने वाले आवश्यक सावधानियों पर भी चर्चा की गई इसके साथ ही प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा नन-पीआरएस इन्कम बढ़ाने हेतु उठाए जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.