बक्सर, फरवरी 13 -- बच्चों को विद्यालय भवन में प्रवेश करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वुड स्टॉक स्कूल से लेकर सुमेश्वरनाथ मंदिर के बीच सड़क जलजमाव के आगोश में है बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सुमेश्वर स्थान मोड़ स्थित निजी स्कूल के मुख्य गेट से लेकर इसके आसपास गंदे पानी का जमावड़ा लगा है। इतना ही स्कूल से ठीक सटे गली में भी नाली का गंदा पानी जमा हुआ है। जिससे कारण बच्चों को विद्यालय भवन में प्रवेश करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि शिक्षा ग्रहण करने विद्यालय आने वाले बच्चें और उनके अभिभावक कब पानी में गिर जाए कहना मुश्किल है। इनके अलावा सिपाही घाट तक जाने वाली इस मुख्य सड़क पर जगह-जगह जलजमाव के वजह से स्थानीय लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। बता दें कि इस मार्ग में सरकारी व निजी स्कूल से लेकर निजी...