हमीरपुर, फरवरी 1 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे में गत 15 जनवरी को हुए लवजिहाद, गैंगरेप, धर्मांतरण के दबाव की घटना के बाद शनिवार को प्रशासन ने आरोपियों के मंडी परिषद स्थित प्रतिष्ठान के पास बुल्डोजर चलाया। आरोपियों ने यहां मंडी के नाले को दबा रखा था, जिससे जल निकासी प्रभावित थी। पुलिस की मौजूदगी में नगर पंचायत ने जेसीबी मशीन से अवरुद्ध किए गए नाले को खुलवा दिया है। उधर, सारा दिन कस्बे में किसी बड़ी कार्रवाई को लेकर अटकलों का दौर चलता रहा। कस्बे के अबान उर्फ अफान खान ने एक हिंदू किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण का दबाव बनाया था। किशोरी के मना करने पर गत 14 जनवरी को आरोपी ने किशोरी के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। इससे कस्बे का माहौल बिगड़ गया था और 15 जनवरी को सुबह हिंदूवादी संगठनों ने बाजार ब...