हमीरपुर, फरवरी 5 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे में 20 दिन पूर्व हुए लव जिहाद, दुष्कर्म एवं धर्मांतरण के दबाव बनाने के 25 हजार के इनामियां चौथे आरोपी को पुलिस ने कस्बे से बाहर जाते समय नवीन गल्ला मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। पुलिस की टीमें कई दिनों से इसकी तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी ने कोर्ट में अग्रिम जमानत का प्रार्थना पत्र भी दे रखा था। जिस पर सुनवाई होनी थी। कस्बे में गत माह 15 जनवरी को हुए लव जिहाद, दुष्कर्म एवं धर्मांतरण के दबाव की घटना के चौथे आरोपी फहीमउद्दीन उर्फ लाला खान को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। कस्बे से बाहर जाते समय लाला को नवीन गल्ला मंडी के समीप से पकड़ा गया। इसे न्यायालय में पेश कर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.