हमीरपुर, फरवरी 3 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। बीती 15 जनवरी को कस्बे में हुए लव जिहाद, दुष्कर्म एवं धर्मांतरण के दबाव कांड के चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं। लेकिन अभी तक आरोपी का सुराग नहीं लगा है। उधर, पीड़िता के भाई ने आरोपी से खतरा बताते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। उसका आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को खुला छोड़ दिया है। वह बचाव के लिए पैरवी कर रहा है। पुलिस लोकेशन देने के बाद उसको नहीं पकड़ रही है। अगर पांच फरवरी तक गिरफ्तारी नहीं होती है तो पीड़िता के साथ मुख्यमंत्री से मिलेंगे। गत माह 15 जनवरी को कस्बे में हुए लव जिहाद, दुष्कर्म एवं धर्मांतरण के दबाव के मामले का चौथा आरोपी फहीमुद्दीन उर्फ लाला घटना के बाद से फरार है। इसको पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। इसके बाद भी आरोपी का सुराग न...