बरेली, जनवरी 8 -- बरेली। बोगस फर्मों के जरिए हवाला की रकम ठिकाने लगाने के आंकड़ा सौ करोड़ से ऊपर पहुंच गया है। आरोपी अमित गुप्ता के चचेरे भाई की फर्म सुमित ट्रेडर्स के जरिए भी 15 करोड़ रुपए का लेनदेन किया गया है। इसमें लेनदेन करने वाली फर्मों के बारे में पुलिस जांच कर रही है। भुता के गांव केसरपुर निवासी शब्बू के नाम से सत्य साहब फर्म पंजीकृत कराकर 23.65 करोड़ रुपए का लेनदेन किया गया। इस मामले में शब्बू की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके उसके गांव के शाहिद और बारादरी के कांकरटोला निवासी अमित गुप्ता को जेल भेजा था। जांच में सामने आया कि शाहिद की मदद से शब्बू को फंसाकर अमित ने उसके बैंक खाते का इस्तेमाल किया है। सामने आया कि इसमें अमित गुप्ता ने बदायूं के दातागंज में महावीर ट्रेडर्स नाम से अपनी फर्म, तिलहर में चचेरे भाई विजय की महाकाल ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.