गया, अप्रैल 13 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा रविवार को खिजरसराय प्रखंड के शहबाजपुर गांव पहुंचे। यहां सड़क हादसे में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ता सुमित आनंद और उनके पिता शशिकांत शर्मा, माता रिंकी देवी छोटा भाई बालकृष्ण को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सुमित आनंद पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे, जिनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। पूरे परिवार का इस तरह से एक साथ चले जाना समाज के लिए एक गहरा आघात है। सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। शोक सभा की अध्यक्षता दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दयाशंकर एवं संचालन पूर्व जिला महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव ने किया। जिला के पूर्व अध्यक्ष विजय मांझी, पश्चिम के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ चिंटू, पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.