आगरा, फरवरी 16 -- आगरा । रामबाग स्थित अहिंसा काम्प्लेक्स में सुमन ई - व्हीकल्स एम्पेयर शोरूम का उद्घाटन विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल और तपन ग्रुप के चेयरमैन सुरेश चंद गर्ग ने फीता काट कर किया। सुमन - व्हीकल्स स्वामी प्रशांत खेमका और निशांत खेमका ने बताया कि हमारा उद्देश्य हर व्यक्ति को किफायती दाम में इलेक्ट्रिक बाइक उपलब्ध कराना है। ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड के ई-मोबिलिटी डिविजन के सभी रियो एम्पियर स्कूटर्स, मैग्नस ईएक्स और मैग्नस नियो वाहन शोरूम पर उपलब्ध है। इस अवसर पर संस्थापक राजीव खेमका, कुलवंत मित्तल, अभिनव वर्मा, अवधेश कुमार, आशीष सिंह, गोपाल दास, सुरेश अग्रवाल, पार्षद भरत शर्मा, तरुण गुप्ता, सतीश अरोड़ा, श्याम सुन्दर, विनय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.