पटना, अक्टूबर 11 -- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने 50 प्रत्याशियों की सूची जारी की। सूची जारी करते हुए पूर्व राज्य मंत्री ने शनिवार को कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव में पार्टी अब अकेले लड़ेगी। 156 सीटों पर मजबूत प्रत्याशी उतरे जाएंगे। मौके पर राष्ट्रीय महासचिव शशि भूषण प्रसाद, महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष अंजलि राजभर, कुमार संतोष श्रीवास्तव, संजय कुशवाहा, गुड्डू राजवंशी, धनजंय राजवंशी, पंचम राजभर समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.