शामली, फरवरी 2 -- महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1016वीं जयंती के अवसर पर गंगारामपुर में जिलाध्यक्ष के आवास पर महाराजा की फोटो प्रतिमा का सुभासपा के जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर माल्यार्पण किया एवं केक काटा। इस दौरान तीन दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहें। इस दौरान जिलाध्यक्ष महिपाल बंजारा ने कार्यकर्ताओं को बताया कि सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती सरकार अपने खर्चे से मना रही है। यह सुभासपा कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि आजादी से पूर्व अंग्रेजी सरकार के संविधान गजेटियर में 585 राजाओं का जिक्र है। इनमें से 165 भर जाति से संबंधित जानकारी हैं। इसमे महाराजा सुहेलदेव को भर शासक के रूप में दर्शाया गया है। मुगलों के संविधान 'आइने अकबरी' में भी महाराजा सुहेलदेव का भर शासक के रूप में उल्लेख मिलता है। कहा कि उनके शासन काल में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.