लखनऊ, अक्टूबर 1 -- डायवर्जन लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मां की दुर्गा प्रतिमाओं/शोभा यात्राओं एवं विसर्जन अवसर पर गुरुवार को कई रूटों को यातायात प्रतिबंधित किए गए हैं। इस दौरान सुभाष चौराहा, नदवा बंधा तिराहा, आईटी चौराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। इनके अलावा अन्य रूटों पर भी डायवर्जन लागू किया गया है। सभी डायवर्जन सुबह आठ से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेंगे। आपात स्थिति में प्रतिबंधित मार्ग पर एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस आदि को अनुमति रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर-9454405155 पर संपर्क करना होगा। -चौक/डालीगंज पुल चौराहा/कैसरबाग से सुभाष चौराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेंगे। यह क्लार्क अवध तिराहा से चिरैयाझील तिराहा, सहारागंज तिराहा या संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर जाएंगे। -डालीगंज इक्का तांगा स्टैण्ड चौराहा से झूलेलाल पार्क...