कोडरमा, जून 30 -- जयनगर। केटीपीएस परियोजना से प्रभावित चरकी पहरी के विस्थापितों में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब विस्थापित युवा सुभाष यादव को न्यायालय से जमानत मिल गई। सुभाष की रिहाई की खबर मिलते ही विस्थापित परिवारों ने हर्ष जताया और इसे न्याय की जीत बताया। सुभाष यादव के पिता बाबूलाल यादव ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। "सुभाष ने कोई अपराध नहीं किया है। उसने तो सिर्फ विस्थापितों के हक की आवाज उठाई थी। जमानत मिलने के बाद सुभाष यादव ने कहा कि वह स्थानीय लोगों के हक और अधिकार की लड़ाई आगे भी पूरी मजबूती से लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा, "हमने अपनी जमीन दी है, अब हमें हमारा हक और अधिकार भी मिलना चाहिए।"
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.