कोडरमा, जुलाई 30 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड के कद्दावर नेता और कोडरमा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव को जगह दी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सुभाष प्रसाद यादव के शामिल होने से झारखंड में राजद की जनाधार बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा के बाद राजद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के नेता प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रति आभार जताया है। साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जनप्रिय नेता सुभाष प्रसाद यादव के शामिल होने पर बधाई दी है। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव,डॉ. जावेद अख्तर, घनश्याम तुरी,शंकर दयाल यादव,...