हरिद्वार, अगस्त 20 -- सुभाष नगर व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बुधवार को नए अध्यक्ष विकास सेतिया और अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। व्यापारी नेताओं ने कहा कि किसी भी सूरत में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में जीएसटी रजिस्ट्रेशन अवश्य कराने और अतिक्रमण करने से बचने की सलाह दी। शपथ लेने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष विकास सेतिया ने कहा कि संगठन पूरी तरह से गैर राजनीतिक है। इसमें लगभग 600 व्यापारी शामिल हैं। बताया कि संगठन में किसी भी राजनीतिक दल के पदाधिकारी को स्थान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हित में सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे। व्यापारियों की समस्याओं को शासन प्रशासन के समक्ष रखा जायेगा। किसी का भी शोषण नहीं होने दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.