मेरठ, अप्रैल 4 -- मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में गुरुवार को शिक्षिका से छेड़छाड़ करना एक मनचले को भारी पड़ गया। शिक्षिका के शोर मचाने पर भीड़ ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। पुलिस को बुलाया जाने लगा। तभी आरोपी हाथ छुड़ाकर भाग निकला। बताया जाता है कि पिछले कई दिन से वह शिक्षिका को परेशान कर रहा था। सुभाष नगर मेन रोड पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे दो युवकों में मारपीट होते देख भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने बीच बचाव कराया। तभी एक युवक ने दूसरे पर बहन से छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। उसका कहना था कि उसकी बहन एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। पिछले करीब चार-पांच दिन से आरोपी उसकी बहन का पीछा करता आ रहा है। कई दिन बहन उसको नजर अंदाज करती रही लेकिन फिर एक दिन उसने रोकने का प्रयास किया। हालांकि बहन ने उसे डाट दिया। घर आकर उसने परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.