प्रयागराज, मई 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। कुशवाहा पंचायत संस्था की ओर से सोमवार को भगवान बुद्ध की धम्म यात्रा शाम 4 बजे सुभाष चौराहा सिविल लाइंस से पंचशील पताका ध्वज के साथ निकाली जाएगी। यात्रा का संदेश विश्व में बुद्ध के दर्शन, पंचशील, करुणा, मैत्री को जन-जन तक पहुंचाना होगा। यात्रा का नेतृत्व अध्यक्ष प्रियतम सिंह कुशवाहा करेंगे। इसी क्रम में दस वरिष्ठ व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। यात्रा के दौरान संस्था की ओर से शरबत, खीर, प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...