जामताड़ा, जनवरी 9 -- सुभाष चौक पर हुआ स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन जामताड़ा,प्रतिनिधि। शुक्रवार को स्थानीय सुभाष चौक पर मौलाना सलीम कैसर के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान उनके विरोध में नारेबाजी की गई। मौके पर कई लोग मंत्री के विरोध में स्लोगन लिखे तख्ती लेकर खड़े थे और नारेबाजी कर रहे थे। उल्लेखनीय हो कि बीते दिन स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा एक मुस्लिम मौलवी को फटकार लगाने की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद नाराज समुदाय विशेष के लोगों ने उनका पुतला दहन किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सलीम कैसर ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अगर मंत्री सारे उलेमाओं को बुलाकर माफी नहीं मांगते हैं तो हम लोग जोरदार आंदोलन करेंगे क्योंकि मंत्री जिस प्रकार से एक मौलवी को फटकार लगाई गई है वह सरासर गलत है। कहा...