चित्रकूट, जनवरी 3 -- चित्रकूट। संवाददाता स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे सुभाष चैलेंज कप के ग्रुप सी का पहला लीग मैच मऊ और झांसी के बीच खेला गया। जिसमें झांसी ने मऊ की टीम को चार विकेट से शिकस्त दी। मऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट खोकर 205 रन बनाए। टीम की तरफ से सुधांशु 51 व राघवेंद्र ने 50 रन का योगदान दिया। झांसी के गेंदबाज आकाशदीप छह व महेश ने दो विकेट चटकाए। जवाब में उतरी झांसी की टीम ने 28.2 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। टीम की तरफ से बल्लेबाज आकाशदीप 67 व विवेक ने 33 रन बनाए। मऊ के गेंदबाज राघवेंद्र तीन व संदीप ने दो विकेट चटकाया। मैंन ऑफ द मैच आकाशदीप रहे। रविवार को सद्भावना मैच डीएम एकादश और नागरिक एकादश के बीच खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...