लखनऊ, जनवरी 24 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता आदर्श साहित्य परिषद की ओर से वार्षिकोत्सव पर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन एलएलडी कॉलोनी में किया गया। समारोह की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष उमेश चंद्र दुबे ने किया। मुख्य अतिथि नरेंद्र भूषण थे। कार्यक्रम में डॉ विभा प्रकाश की बाल कविता संग्रह सुने-सुनाये रंग भरे का विमोचन किया गया। साहित्य सेवा करने वाले रचनाकारों को आदर्श साहित्य गौरव से सम्मानित किया गया। संस्था के महामंत्री डॉ कमलेश नारायण श्रीवास्तव ने स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विशद प्रकाश डाला। कवियों ने अपनी कविताओं से नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयन्ती पर शब्द सुमन अर्पित किए। समारोह में संजय समर्थ मिश्र, निर्भय नारायण गुप्ता, प्रेम शंकर शास्त्री, डॉ सत्यदेव द्विवेदी पथिक, निशा सि...