गुमला, जनवरी 23 -- गुमला प्रतिनिधि। आजादी की लड़ाई में गरमदल का नेतृत्व करने वाले जननायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती सह पराक्रम दिवस सिसई स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि से हुई। इस दौरान उनके देशभक्ति, त्याग और साहस से भरे विचारों को याद किया गया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय की सुसज्जित बैंड टीम रही। छात्रों ने जोशीली धुनों के साथ अनुशासित रोड शो निकाला। जिससे पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बन गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की। प्रधानाध्यापिका मीना साहू ने कहा कि नेताजी का जीवन अनुशासन,आत्मबल और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों से उनके आदर...