वाराणसी, नवम्बर 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के मिनी स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को सुभाष चंद्र यादव की घातक गेंदबाजी से विद्युत लोको शेड ने परिचालन विभाग को छह रनों से शिकस्त दी। सुभाष चंद्र यादव ने तीन विकेट लिये। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। विद्युत लोको शेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए परिचालन विभाग की पूरी टीम 16 ओवर में 111 रन बनाकर आउट हो गई। विद्युत लोको शेड को दो अंक मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...