मेरठ, अक्टूबर 11 -- सुभारती विवि में शुक्रवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संस्थान (एएसआई) के संस्थापक सर अलेक्जेंडर कनिंघम की प्रतिमा का अनावरण हुआ। विवि ने कहा कि यह केवल प्रतिमा स्थापना नहीं बल्कि शिक्षा, सेवा, संस्कार और राष्ट्रीयता के मूलमंत्र को साकार करने की दिशा में विशेष कदम है। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक रस्तोगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। सुभारती समूह संस्थापक डॉ.अतुल कृष्ण, कुलपति प्रो.पीके शर्मा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज ने प्रतिमा का अनावरण किया। सर अलेक्जेंडर कनिंघम ब्रिटिश अभियंता थे। उनकी दूरदृष्टि ने भारत की प्राचीन सभ्यता, बौद्ध स्मारक और गौरवशाली अतीत को पुनः खोजने और संरक्षित करने में अमूल्य योगदान दिया। सारनाथ, सांची और भरहुत जैसी बौद्ध धरोहरों को दुनिया के सामने लाने का श्रेय कनिंघम को जाता है। उन्होंने भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.