जमशेदपुर, जून 17 -- झारखंड शिक्षा परियोजना पूर्वी सिंहभूम की मेजबानी में संकुल स्तरीय सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 एवं लिटिल चैंप टूर्नामेंट 2025-26 का करनडीह में सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-12, अंडर-15 एवं अंडर-17 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की कुल 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी मुकाबलों का संचालन कुशल निर्णायकों द्वारा किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतिभा का परिचय दिया। अंडर-15 (बालक वर्ग) में उत्क्रमित मध्य विद्यालय भीतरदाड़ी ने पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से राज्य संपोषित हाई स्कूल करनडीह को हराया। अंडर-17 (बालक-बालिका वर्ग) में राजकीय हाई स्कूल करनडीह विजेता रहा। अंडर-12 (बालक वर्ग) में मध्य विद्यालय करनडीह ने दो गोल से जीत दर्ज की। फाइनल के बाद एनआईटी आदित्यपुर के प्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.