रांची, जून 8 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। गिरिडीह में आयोजित सीबीएसई प्री सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में रॉयल प्रोगेसिव स्कूल मोहन नगर खलारी की टीम ने सेमी फाइनल में 8.0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है। रॉयल प्रोगेसिव स्कूल ने सेमीफाइनल में सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल को पराजित कर यह स्थान हासिल किया है। इस मुकाबले में राहुल मुंडा ने चार, अभिषेक ने दो, रोहित ने एक और आरवीर ने एक गोल दागा। रॉयल प्रोगेसिव स्कूल टीम के कोच अरुण चौहान, टीम मैनेजर रोशन चौहान सहित आशीष साहू और किशन कुमार ने खिलाड़ियों के इस बेहतर प्रदर्शन पर बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.