रांची, जनवरी 24 -- रांची। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं महासमिति के मुख्य संरक्षक सुबोध कांत सहाय से उनके आवास पर शनिवार को मिला। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान इस वर्ष निकलने वाली शिव बारात के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने सहाय को शिव बारात को भव्य, आकर्षक एवं ऐतिहासिक बनाने की रूपरेखा से अवगत कराते हुए उन्हें बारात में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...