लखनऊ, फरवरी 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सुबाष चंद्र पाण्डेय को लगातार तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान सिंह, दयाशंकर वर्मा, अशोक मिश्रा व अवधेश सिंह और मोहन लाल मौर्य की देखरेख में हुआ। इसमें सुबाष चंद्र को 120 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गंगेश शुक्ला को 20 मत कम मिले। संजय मिश्रा को दो मत, गंगेश शुक्ला को 97 मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जीतेंद्र यादव ने ऋषि सिंह को हराया, संगठन मंत्री के पद पर शिवदत्त तिवारी को 113 मत मिले। उन्होंने गोविंद यादव को हराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...