लखनऊ, सितम्बर 5 -- इस माह से कार्डधारकों को सुबह आठ से शाम छह बजे के बीच दो पालियों में राशन का वितरण किया जाएगा। दोपहर में कोटेदारों को दो घंटे का ब्रेक भी मिलेगा। पहले वितरण का समय सुबह छह से रात नौ बजे तक निर्धारित था। राशन वितरण की तारीख से रोज आठ घंटे नि:शुल्क गेहूं-चावल का वितरण किया जाएगा। पहली पाली में सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक राशन बटेगा। इसके बाद दोपहर दो से शाम छह बजे तक वितरण किया जाएगा। अपर आयुक्त (खाद्य एवं रसद) सत्यदेव ने बताया कि कोरोना के समय वितरण की समय सीमा बढ़ाई गई थी। अब फिर से वितरण के समय को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार मल्होत्रा ने समय में हुए परिवर्तन का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि इससे कोटेदारों को थोड़ा आराम मिलेगा। वहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.