गिरडीह, जून 16 -- गिरिडीह। जिले में बढ़ती गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। रविवार को पूरे दिन लोग चिलचिलाती धूप और उमस गर्मी से हांफते रहे। सुबह 07 बजे से धूप लोग सहन नहीं कर पा रहे थे। चिलचिलाती धूप के चलते दिनभर लोग घरों में कैद रहे। बहुत जरुरी होने पर छतरी और मुंह को ढंककर लोग बाहर निकले, वहीं घरों के अंदर एसी से लेकर कूलर, पंखा गर्मी के आगे फेल रहा। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग गर्मी से निजात के लिए शीतलपेय का सहारा लेते दिखे। रविवार को गर्मी का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। इंसानों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल भीषण गर्मी से हर वर्ग बेहाल रहा। दोपहर में धूप लोगों को झुलसाती रही। लोग खुद को कपड़ों से ढक कर गर्मी से बचाव करने का प्रयास करते दिखे। इंसानों के साथ पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल रहा...